बिहार जीविका सुधा बिक्री केंद्र योजना 2026

 
बिहार जीविका सुधा बिक्री केंद्र योजना 2026

Bihar Soch (बिहार सोच) अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और अपने ही गांव या पंचायत में रहकर खुद का एक शानदार बिजनेस (रोजगार) शुरू करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। बिहार सरकार और 'जीविका' (JEEViKA) ने मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम है—जीविका सुधा बिक्री केंद्र योजना 2026

​इस योजना के तहत बिहार के सभी 8,053 ग्राम पंचायतों में एक-एक 'सुधा मिल्क बूथ' (Sudha Milk Booth) खोला जाना है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार आपको भारी वित्तीय सहायता (subsidy) भी प्रदान कर रही है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस योजना की सच्चाई क्या है, इसके नियम क्या हैं और आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं।

योजना का मुख्य उद्देश्य और लाभ

​बिहार में 'सुधा' के डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध, दही, पनीर आदि) की मांग हर जगह है। सरकार इस योजना के जरिए दो बड़े लक्ष्य पूरे करना चाहती है— पहला, गांवों में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, और दूसरा, ग्रामीण इलाकों तक सुधा के ताज़ा और शुद्ध उत्पाद पहुंचाना।

इस योजना के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं

  • रोजगार की गारंटी: आपकी अपनी पंचायत में ही आपको एक जमा-जमाया बिजनेस मिल जाता है, जिसमें घाटे की संभावना न के बराबर है।
  • कमीशन से कमाई: इस केंद्र पर आप सुधा के जितने प्रोडक्ट्स बेचेंगे, उसके आधार पर आपको हर महीने एक निश्चित और बढ़िया कमीशन मिलेगा, जो आपकी बंधी-बंधाई कमाई का जरिया बनेगा।
पैसे का गणित: सरकार से कितनी मिलेगी मदद

इस सुधा बिक्री केंद्र को पूरी तरह से सेटअप करने में कुल ₹75,000 की लागत का अनुमान लगाया गया है। इस खर्च को दो हिस्सों में बांटा गया है
  1. ​सरकारी सहायता (₹60,000): मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत चयनित आवेदिका को ₹60,000 की सहायता राशि दी जाएगी। इस पैसे का इस्तेमाल दुकान में डीप फ्रीजर (Deep Freezer), वीजी कूलर (Visi Cooler), दुकान की पेंटिंग, ब्रांडिंग, रिपेयरिंग और सुधा प्लांट से दुकान तक सामान लाने के परिवहन खर्च के लिए किया जाएगा। यह पैसा सीधे चयनित महिला के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाएगा।
  2. ​खुद का निवेश (₹15,000) दुकान शुरू करने और शुरुआती सामान (स्टॉक) खरीदने के लिए आवेदिका को अपनी तरफ से केवल ₹15,000 का निवेश करना होगा। यानी बेहद कम पूंजी में एक बड़ा बिजनेस शुरू हो जाएगा।
आवेदन के लिए कड़े नियम और पात्रता (Eligibility)

चूंकि यह एक सरकारी योजना है और इसमें वित्तीय सहायता मिल रही है, इसलिए सरकार ने इसके लिए कुछ बेहद कड़े और जरूरी नियम तय किए हैं। कानूनी रूप से सुरक्षित रहने के लिए इन नियमों को ध्यान से समझें
  • ​केवल महिलाओं के लिए: इस योजना का लाभ केवल महिला आवेदिका को ही मिलेगा, पुरुषों के नाम पर आवेदन नहीं किया जा सकता।
  • जीविका सदस्य होना अनिवार्य: आवेदिका का किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) यानी जीविका की एक्टिव सदस्य होना अनिवार्य है।
  • लोकेश आईडी (LOKOS ID): ऑनलाइन फॉर्म भरते समय जीविका की 'लोकेश आईडी' डालना अनिवार्य है। इसके बिना फॉर्म सबमिट नहीं होगा। यह आईडी आवेदिका को अपने गांव की जीविका सीएम (CM) या बुककीपर से मिल जाएगी।
  • दुकान की जगह: पंचायत के किसी मुख्य बाजार, चौराहे या ऐसी जगह पर कम से कम 70 वर्ग फीट की दुकान (खुद की या किराए की) होनी चाहिए, जहां लोगों का आना-जाना अधिक हो।
  • सड़क और बिजली की सुविधा: दुकान मुख्य सड़क के किनारे होनी चाहिए ताकि सुधा की सप्लाई वैन (गाड़ी) रोज सुबह-शाम आसानी से सामान पहुंचा सके। इसके अलावा, फ्रीजर और कूलर चलाने के लिए दुकान में पक्का बिजली कनेक्शन होना जरूरी है।
  • ​कौन आवेदन नहीं कर सकता: यदि आवेदिका के परिवार में कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में है, आंगनबाड़ी से जुड़ा है या किसी भी राजनीतिक/सरकारी लाभ के पद पर है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
चयन की प्रक्रिया क्या इसमें 'पहले आओ, पहले पाओ' का सिस्टम है

​सोशल मीडिया पर कई जगह यह अफवाह फैलाई जा रही है कि इसमें "पहले आओ, पहले पाओ" का सिस्टम है, लेकिन यह बात पूरी तरह से गलत है। जीविका के आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार इसकी चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष है
  1. भौतिक सत्यापन (Physical Verification): आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद, जीविका के ब्लॉक स्तर के अधिकारी (AC/CC) खुद आकर आपकी दुकान की जगह, चौहद्दी और बिजली कनेक्शन की जांच करेंगे
  2. कंप्यूटरीकृत रैंडम लॉटरी (Random Lottery): यदि किसी एक पंचायत से एक से अधिक महिलाएं सभी शर्तों को पूरा करती हैं और पूरी तरह योग्य पाई जाती हैं, तो अंतिम फैसला किसी अधिकारी के हाथ में नहीं होगा। सभी आवेदकों को प्रखंड (ब्लॉक) कार्यालय बुलाकर उनके सामने कंप्यूटर के जरिए रैंडम लॉटरी निकाली जाएगी और जिसका नाम निकलेगा, उसे ही केंद्र अलॉट होगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाती है, इसलिए किसी भी बिचौलिए या घूसखोर के झांसे में न आएं।
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  • ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने पास तैयार रखें
  • ​महिला आवेदिका का आधार कार्ड
  • ​आवेदिका का मोबाइल नंबर (ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए)
  • ​बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त आई हो)पासपोर्ट साइज फोटो
  • ​दुकान की जमीन के कागजात या मकान मालिक के साथ किया गया किरायानामा (Rent Agreement)
  • ​दुकान का बिजली बिल
  • ​जीविका की लोकेश आईडी (LOKOS ID)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
  1. सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://jsbk.brlps.in/ पर जाएं।
  2. होम पेज पर आवेदिका का नाम और मोबाइल नंबर डालकर 'ओटीपी प्राप्त करें' पर क्लिक करें।
  3. ओटीपी दर्ज करने के बाद अपनी आधार संख्या और LOKOS ID भरकर लॉगिन करें।
  4. इसके बाद मांगी गई सभी जानकारियां जैसे- समूह का नाम, दुकान का पता, दुकान की चौहद्दी आदि बिल्कुल सही-सही भरें।
  5. मांगे गए सभी दस्तावेजों (बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट आदि) को स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  6. फॉर्म सबमिट होने के बाद मिलने वाली रसीद (Acknowledgement Receipt) का प्रिंट आउट निकालकर अपने ब्लॉक के जीविका कार्यालय में जरूर जमा करा दें।

जीविका सुधा बिक्री केंद्र योजना 2026 - क्विक लिंक्स

योजना / पद का नाम
महत्वपूर्ण विवरण (Short Details)
आधिकारिक अधिसूचना
ऑनलाइन आवेदन लिंक
जीविका सुधा बिक्री केंद्र (JSBK)
  • कुल बजट: ₹75,000
  • सरकारी सहायता: ₹60,000
  • स्वयं का निवेश: ₹15,000
  • योग्यता: केवल जीविका दीदी (LOKOS ID अनिवार्य)

यदि आपके घर में भी कोई योग्य जीविका दीदी हैं और आपके पास बाजार में सही जगह पर दुकान है, तो यह आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतरीन मौका है। बिना किसी देरी के सही दस्तावेजों के साथ आज ही आवेदन करें। अधिक जानकारी या किसी भी भ्रम की स्थिति में अपने नजदीकी प्रखंड के जीविका कार्यालय (BPIU) से संपर्क करें।